- Hindi News
- National
- कबड्डी में बरनाला ने किया ट्राफी पर कब्जा बुजुर्गों की 400 मी. दौड़ में हरमंदर सिंह जीते
कबड्डी में बरनाला ने किया ट्राफी पर कब्जा बुजुर्गों की 400 मी. दौड़ में हरमंदर सिंह जीते
आजाद स्पोर्ट्स अकादमी कालांवाली की ओर से हुडा सेक्टर आर-3 में आयोजित दूसरी महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कटू बरनाला पंजाब की टीम ने आजाद स्पोर्ट्स अकादमी कालांवाली की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि निर्मल सिंह मलड़ी व पूर्व नगरपालिका प्रधान तरसेम बंसल उपस्थित हुए, जबकि हरियाणा के रैसलर भास्कर शर्मा व पार्षद संदीप वर्मा ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की। सेमीफाइनल मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स अकादमी कालांवाली की टीम ने रानियां की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स अकादमी कालांवाली व बरनाला पंजाब की टीमों के बीच खेला गया। कटू बरनाला की टीम ने कालांवाली को साढ़े 24-23 अंकों के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता के अंत में 60 वर्ष की आयु से अधिक बुजुर्गों की 400 मीटर दौड़ भी करवाई गई जिसमें हरमंदर सिंह असीर ने प्रथम, गुरदेव सिंह ने द्वितीय व जगपाल सिंह घुम्मन पंजाब ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कोच भगवान दास, राजकुमार, रवि जलंधरा, जगमीत सिंह, लखबीर आदि थे।
कालांवाली। कबड्डी में दमखम दिखातीं खिलाड़ी।