गांव देसू मलकाना में भाखड़ा नहर के पास अज्ञात कारण से नहर किनारे झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने के कारण आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई और आग को बुझाने में जुट गए।
देसू मलकाना भाखड़ा नहर के असीर की तरफ जाने वाली पटरी पर स्थित झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई और अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। आगजनी की इस घटना में लगभग 50 बड़े वृक्षों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।