पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेडियम के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर एसडीएम ने रुकवाया काम

स्टेडियम के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर एसडीएम ने रुकवाया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कालांवाली में बनाए जा रहे खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य का सोमवार को एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग करते पाए जाने पर निर्माण को रोकने के निर्देश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि सीएम घोषणा के तहत गांव कालांवाली में असीर रोड़ पर लगभग एक करोड़ की राशि से करीब 6 एकड़ भूमि में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। खेल स्टेडियम के निर्माण से आसपास के युवाओं को को काफी लाभ मिलेगा। एक करोड़ की राशि से तैयार किए जा रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान एसडीएम ने देख कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था और मौके पर विभाग को अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते उन्होंने ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारी को बुलाने को कहा। एसडीएम के निर्देश पर निर्माण कार्य को बंद किया गया।

वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधी अपजीत सिंह नंबरदार ने कहा कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने पर उन्होंने भी ठेकेदार को रोका था, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी और निर्माण कार्य में वही सामग्री प्रयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जेई ओमप्रकाश ने बताया कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में निम्न स्तर के रेता का प्रयोग किया जा रहा था, एसडीएम के निर्देशों पर उसे वहां से उठवा दिया है।

खबरें और भी हैं...