पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम के प्रयासों से किसानों को मिले सरसों के जे फार्म

एसडीएम के प्रयासों से किसानों को मिले सरसों के जे फार्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली की दी कालांवाली को-आपरेटिव सोसायटी (हैफेड)पर सरकारी रेट पर बेची गई सरसों के जे फार्म लेने के लिए भटक रहे लकड़ांवाली के किसानों को एसडीएम बिजेंद्र सिंह के प्रयासों से शुक्रवार को सोसायटी द्वारा जे फार्म दिए गए। इस पर किसानों ने राहत की सांस लेते हुए एसडीएम का आभार व्यक्त किया।

लकड़ांवाली के किसान बीर दवेंद्र सिंह व ठंडू राम ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में अपनी सरसों की फसल सोसायटी पर बेची थी जिसके वजन की रसीद सोसायटी के कर्मचारी द्वारा उनको दी गई। उन्होंने बताया कि वजन की रसीद लेकर अपना जे फार्म लेने के लिए कई बार सोसायटी कार्यालय में आए लेकिन गेहूं का सीजन के चलते हर बार किसानों की भीड़ होने के चलते उन्हें बाद में आने की बात कह कर वापस भेज दिया जाता। उक्त मामले को लेकर गुरुवार को वे फिर सोसायटी के मैनेजर ओमप्रकाश से मिले तो उन्होंने जे फार्म देने से मना करते हुए कहा कि आप अपनी सरसों वापस उठाकर ले जाओ एक माह बाद जे फार्म नहीं कटेगा और सोसायटी की ऑनलाइन साइट बंद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने जे फार्म देने से साफ मना कर दिया।

खबरें और भी हैं...