पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो निजी स्कूल संचालकों पर बच्चे के परिजनों ने आॅफिस में बंद कर मारपीट करने का आरोप जड़ा

दो निजी स्कूल संचालकों पर बच्चे के परिजनों ने आॅफिस में बंद कर मारपीट करने का आरोप जड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाटर वक्र्स रोड़ पर शिव बाड़ी के पीछे स्थित लिटिल एंजल्स प्ले स्कूल में स्कूल संचालकों की ओर से किसी बच्चे के परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर 11 के निवासी कृष्ण बांसल ने दो स्कूल संचालकों पर उसके साथ आफिस में बंद कर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, तो वहीं स्कूल संचालकों ने उक्त मामले को निराधार बताते हुए मारपीट के आरोपों से इंकार किया है।

शहर के कृष्ण बांसल ने बताया कि उसका 6 वर्षीय बेटा उक्त प्ले स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। जिसकी दाखिला फीस का पता करने के लिए वह स्कूल में अपनी प|ी के साथ गए। जिस दौरान उन्होंने बच्चे की फीस दस हजार रुपये सालाना बताई, उन्होंने स्कूल संचालकों को यह फीस की रसीद देने की बात कहीं। बच्चे के परिजन कृष्ण बांसल ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो स्कूल संचालकों ने उन्हें अपने आफिस को बंद कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने अपने आफिस में स्वयं कांच के गिलास तोड़कर और आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी रफा दफा करके कैमरे खराब होने की बात कहकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

वहीं स्कूल संचालक प्रदीप सिंह व राकेश कुमार ने उक्त सभी आरोपों को झूठा व निराधार करार देते हुए बताया कि कृष्ण बांसल की प|ी उनके स्कूल में टीचर लगी थी, जिसे अप्रैल माह में स्कूल से हटा दिया, जिस कारण वह उनसे रंजिश रखने लगा। गुरुवार को वह स्कूल में आया और उनके साथ बदसलूकी की और स्कूल की टीचरों के बारे में गलत भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद उसने हाथापाई की।

सिरसा में था, पूरे मामले की जानकारी नहीं: एएसआई

वे किसी मामले में सिरसा गए हुए हैं। उन्हें थाना कालांवाली से कृष्ण बांसल का रुका आया है। पूरे मामले का पता करके ही कुछ बता पाएंगें।\\\'\\\' भरत सिंह, एएसआई, थाना कालांवाली

खबरें और भी हैं...