पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालांवाली में फसलों के अवशेष जलाने पर 5 किसानों पर ठोका जुर्माना

कालांवाली में फसलों के अवशेष जलाने पर 5 किसानों पर ठोका जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतों में फसल के अवशेष जलाने पर कालांवाली के तहसीलदार छोटू राम ने मंगलवार को पांच किसानों को जुर्माना किया। भविष्य में अवशेष जलाने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी।

तहसीलदार छोटू राम ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों के साथ जलालआना, चकेरियां आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान चकेरियां व जलालआना रोड पर किसानों ने फसल के अवशेष जला रखे थे। इस पर पांच किसानों को जुर्माना किया। उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसानों ने अवशेष जलाए तो जुर्माना के साथ-साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया जाएगा।

मीटिंग कर दिए अधिकारियों को निर्देश

तहसीलदार छोटू राम ने कार्यालय में कानूनगो व पटवारियों की बैठक ली। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि फसल निकालने के बाद बचे हुए अवशेष को जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई अौर जुर्माना किया जाए।

खबरें और भी हैं...