बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कालापीपल. अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया। अजाक्स के नेताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में भी उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सोनी करतार सिंह गुरु दत्ता, माधोलाल उजला, भोजराज पंवार, रमेश मालवीय, नीलेश शर्मा आदि उपस्थित थे। ग्राम पंचायत बेहरावल भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान पटवारी विरेन्द्र पाटीदार, सचिव संजय पाटीदार, पंच, ग्रामीण मौजूद थे।