खालसा पंथ के स्थापना पर्व पर निशान चढ़ाया और गुरुद्वारे में सजाया दीवान
कालापीपल| खालसा पंथ की स्थापना पर्व वैशाखी के त्यौहार के अवसर पर गुरु सिंह सभा कालापीपल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिख समाज ने गुरुद्वारा साहिब में सुबह निशान साहब चढ़ाया तथा दीवान सजाया। इसमें गुरदीप सिंह तथा इंदौर से आए रागी जत्थे ने कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इस अवसर पर ज्ञानी गुरदीप सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डाला। अरदास के बाद प्रसाद का वितरण किया। रात्रि में कवि दरबार का आयोजन किया और लंगर वितरित किया। इस अवसर पर समाज के प्रधान परमजीत सिंह मक्कड़, करतार सिंह गुरुदत्ता, राजेंद्र होरा, संतोख सिंह, कमलजीत सिंह, गोविंद सिंह, विक्की छाबड़ा, देवेंद्र पाहुजा, सरबजीत सिंह, जसपाल सिंह, सनी गुरूदत्ता आदि उपस्थित थे।