पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह सम्मेलन में जा रही मैजिक पलटी 9 घायल, 2 बच्चे भी शामिल

विवाह सम्मेलन में जा रही मैजिक पलटी 9 घायल, 2 बच्चे भी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल | भोपाल के नरेला शंकरी गांव से ग्राम पत्थर की अमलाय में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जा रही मैजिक पलट गई। इससे उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

बुधवार सुबह कालापीपल रोसी मार्ग पर 2 किलोमीटर दूर पासीसेर जोड़ पर नरेला शंकरी गांव से पत्थर की अमलाय गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजपूत समाज के लोग मैजिक वाहन से जा रहे थे। इसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। रोसी रोड पर अचानक मैजिक पलट गई। इससे उसमें सवार अनीता देवी उम्र 32 साल, रितु उम्र 26 साल, नेहा उम्र 8 साल, हरिओम उम्र 32 साल, मुस्कान उम्र 14 साल, सोनी बाई उम्र 40 साल, ओमवती बाई उम्र 60 साल, जमुनाबाई उम्र 60 साल, पिंकी उम्र 30 साल घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 के पायलट मानसिंह एवं ईएमटी राम सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर डायल 100 तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

खबरें और भी हैं...