पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं शिक्षकों का सम्मान हुआ

सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं शिक्षकों का सम्मान हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ शुजालपुर पर मंगलवार को संपन्न हुआ।

गायत्री परिवार द्वारा देश के नौनिहाल के भारतीय संस्कृति का गौरव गरिमा ज्ञान, विज्ञान से परिचित व लाभांवित कराने के उद्देश्य से विद्यालय, कॉलेज स्तर पर वर्ष 1994 से प्रति वर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन संचालन में देश के शिक्षाविदों सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परीक्षा में जहां छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान का लाभ प्राप्त होता है। वहीं ओएमआर शीट का भी अभ्यास होता है। समारोह में कक्षा 5 से12 तक जिला स्तरीय पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में विष्णुप्रसाद सोलिया व कृषि विज्ञान अधिकारी कालापीपल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लीला देवी परमार, प्रमुख ट्रस्टी नंदकिशोर लेवे एवं पूर्व प्रमुख ट्रस्टी विजय कुमार अग्रवाल थे। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे मे विस्तार से जिला संयोजक भागीरथ सिसोदिया ने जानकारी दी। संचालन रामस्वरूप मीणा ने किया आभार कोषाध्यक्ष राजाराम लववंशी ने माना।

खबरें और भी हैं...