शुजालपुर | कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही गांव चलो घर चलो अभियान यात्रा शनिवार से कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के खाटसूर गांव से फिर से शुरू होगी। जिसके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की असफलताओं से लोगांे को अवगत कराएंगे। यात्रा संयोजक चतुर्भुज तोमर ने बताया कि यात्रा सुबह 8.30 बजे खाटसूर से शुरू होकर शाम को 5.30 बजे उचौद गांव पहुंचकर समाप्त होगी। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।