कालापीपल | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने पिछले दिनों शाखा में ग्राहक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक रवि ठाकुर ने ग्राहकों को बैंक से प्राप्त सुविधा ग्राहकों का अधिकार एवं उनके दायित्वों की जानकारी दी। ओएल प्रज्ञा जोशी ने ग्राहकों को जमा से संबंधित जानकारी दी। बालमुकुंद पाटीदार ने बीमा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। सुमित पाठक ने विभिन्न ऋणों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक में नियमित अदाकर्ता ग्राहकों अचल सिंह मेवाड़ा, लाल सिंह विश्वकर्मा, श्रीकांत जैन, रुक्मणि देवी शर्मा एवं ग्राम साधन खेड़ी के राधा जेएलजी समूह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल डाबी दीपक चंदेल, ईश्वर शर्मा, मनोहर मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।