पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसा, पति की मौत पत्नी और दो बच्चे घायल

सड़क हादसा, पति की मौत पत्नी और दो बच्चे घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल कुरावर रोड पर रविवार शाम 7.30 बजे के करीब बेहरावल जोड़़ के आगे घट्टी के पास हुए सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई जबकि प|ी व दो बेटियां घायल हो गईं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बेहरावल जोड के पास शाम को लगभग 7.30 बजे बाइक से प|ी और दो बच्चियों को लेकर अपने घर खोकरा जा रहे धर्म सिंह निवासी खोकराकला की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी प|ी उर्मिला तथा दो बच्चियां शिवानी तथा सलोनी घायल हो गईं। मृतक व घायल काफी देर तक मदद न मिलने से मौके पर ही पड़े रहे। सूचना देने पर भी डायल 100 और 108 नहीं आ सकी तो अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों उर्मिला, सलोनी और शिवानी को कालापीपल अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत होने पर तीनों को भोपाल रेफर किया गया।

सड़क हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

होश आने के बाद रोती रहीं दोनों बच्चियां

मृतक धर्म सिंह का शव एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर ही पड़ा रहा। पुलिस ने वाहन का इंतजाम कर शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक मान के कार्यक्रम में शामिल होने अपने साले के गांव गया था। वापस लौटते हुए ग्राम भट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मारने से यह हादसा हुआ मौके पर दोनों बच्चियां होश में होने के बाद रोती रहीं।

खबरें और भी हैं...