नहीं चला लूट के आरोपियों का पता, पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ
शुजालपुर | अवंतिपुर बड़ोदिया थाना अंतर्गत आने वाले अरंडिया जोड़ के समीप बने गांधी पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से सोमवार की दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने 7 लाख 75 हजार रुपए की लूट आंख में मिर्ची डालकर कर ली गई थी। इसके आरोपियों का पता अभी पुलिस नहीं लगा सकी है। जानकारी के अनुसार अरन्याकलां गांव निवासी कुणाल व देवकरण नामक युवक पेट्रोल पंप की से रुपए लेकर कालापीपल जा रहे थे तभी अरन्याकलां से कालापीपल जाने वाले मार्ग पर दो युवकों ने उनको हाथ देकर रोका और इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद उन्होंने डायल 100 को वारदात की जानकारी दी।