पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों ने कहा पुरानी घोषणाएं की जाएं पूरी

अध्यापकों ने कहा- पुरानी घोषणाएं की जाएं पूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पर अध्यापकों की महापंचायत बुलाकर शिक्षा विभाग में संविलियन तथा नियुक्ति दिनांक से गुरुजियों की वरिष्ठता के आदेश 30 अप्रैल तक करने की घोषणा की थी। जो आज तक पूरी नहीं हुई। सीएम द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए आजाद अध्यापक संघ के सदस्यों ने शुजालपुर में विधायक जसवंत सिंह हाड़ा को तथा कालापीपल में कालापीपल विधायक इंदर सिंह परमार को ज्ञापन दिया। ।

ज्ञापन देने वालों में आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार मंडलोई, भगवान सिंह मेवाड़ा, रूपकुमार मंडलोई, इकलेश चंद्रवंशी,अनिल विजयवर्गीय, कमल मालवीय, भवानीसिंह , कैलाश परमार शामिल थे

खबरें और भी हैं...