कालापीपल | नगर की आवास योजना कॉलोनी में 18 मई से 24 मई तक पंचकुंड आत्मक शतचंडी महायज्ञ तथा मां अंबे की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ का आरंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जिसमें शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर कर्मचारी कॉलोनी आवास योजना का भ्रमण किया। यज्ञ का समापन 24 मई को पूर्णाहुति प्राण प्रतिष्ठा वह शोभायात्रा के साथ होगा। इस दिन महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।