कार्यक्रम... पं. लीलाधर जोशी की पुण्यतिथि मनाई
शुजालपुर | मध्य भारत के पूर्व मुख्यमंत्री मालवा के गांधी पंडित लीलाधर जोशी की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके लोगों ने पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने श्री जोशी के के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र के कांग्रेसजन और लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डेलीगेट महेंद्र जोशी, रामकिशन मगरोला, अशोक मिश्रा, रचना जैन, अनिल नालमे, प्रहलाद शर्मा, अनोखीलाल राठौर, दुर्गा प्रसाद सोनानिया, मंगल सिंह, कैलाश सोनानिया सहित कई लोग उपस्थित थे।