पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धीमी गति से चल रहा कुरावर के पुल का काम

धीमी गति से चल रहा कुरावर के पुल का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीमी गति से चल रहा कुरावर के पुल का काम

नेवज नदी पर कालापीपल व कुरावर गांव के पास बनने वाले पुल का निर्माण भी काफी धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। शासन की योजना अंतर्गत जो भी पूर्व में सड़कें बनी हैं वह भी बदहाल स्थिति में आ चुकी हैं। मेन रोड से पिपलिया सलारसी गांव तक बनने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

अरोलिया से कुरावर के बीच बनी 10 किमी सड़क बनने के कुछ समय बाद ही घटिया निर्माण की वजह से उखड़ गई थी। इस समय यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

इन सड़कों का काम अधूरा

गुराड़िया वर्मा से हाल्याखेड़ी, कुरावर से पलासी व मेन रोड से बादा गुराड़िया बनने वाली सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ। जबकि यहां पर चार साल पहले सड़क स्वीकृत हुई थी। नगर की मुख्य सड़क भी इस समय बदहाल स्थिति में है। इस समय उड़ने वाली धूल से सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। जावर जोड़ से जावर तक बनने वाली 4 किमी सड़क का काम भी कई महिनों से बंद पड़ा है।

जल्द होगा डामरीकरण

जो सड़क हमारे विभाग के अंतर्गत आती हैं उन गांवों में सड़कों में काम चल रहा है। जल्दी डामरीकरण भी हो जाएगा। आशुतोष शुक्ला, एजीएम, प्रधानमंत्री सड़क

खबरें और भी हैं...