पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र के 751 किसानों ने सरकार को बेचा 37 हजार 581 क्विंटल गेहूं

क्षेत्र के 751 किसानों ने सरकार को बेचा 37 हजार 581 क्विंटल गेहूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की आवक भी बढ़ी

भास्कर संवाददाता | कालापीपल

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की शुरुआत में किसान रुचि नहीं दिखा रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से खरीदी केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ने लगी। अब तक 751 पंजीकृत किसानों ने सरकार को 37 हजार 581 क्विंटल गेहूं बेच दिया। वहीं 10 अप्रैल के बाद से शुरू हुई चने, मसूर और सरसों की खरीदी के बाद इन फसलों की आवक भी बढ़ गई। इसके लिए मार्केटिंग सोसायटी ने पूरी तैयारी कर रखी है।

सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के गेहूं की खरीदी सीहोर रोड स्थित वेयर हाउस पर की जा रही है। खरीद केंद्र पर अभी तक 751 पंजीकृत किसानों से 37581 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। मार्केटिंग प्रबंधक प्रकाश पाटीदार ने बताया 11 अप्रैल से मसूर, चना व सरसों की खरीदी भी शुरू कर दी गई है, इसके लिए से खरीदी केंद्र ग्राम बमुलिया मुछाली, भैसायागढ़ा, मनसाया, ढाबला धीर, मेहर खेड़ी तथा मार्केटिंग कालापीपल पर बनाए गए। जिन किसानों ने पंजीयन करवाया है उन्हें भोपाल से प्राप्त एसएमएस तय दिनांक और केंद्र की जानकारी दी जा रही है। जहां किसान अपनी उपज बेच सकते हैं। 11 अप्रैल से अभी तक मार्केटिंग कालापीपल द्वारा 40 पंजीकृत किसानों से 194 क्विंटल 10 किलो चना, 7 क्विंटल 70 किलो सरसों तथा 102 क्विंटल 95 किलो मसूर की खरीदी की जा चुकी है। शादी-विवाह क्षेत्र में ज्यादा होने के कारण अभी फसलों की आवक कम है, कुछ दिनों में खरीदी केंद्रों पर आवक बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...