पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉर्डर से लौटकर आए खिलाड़ियों का स्वागत

बॉर्डर से लौटकर आए खिलाड़ियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मां तुझे प्रणाम में कालापीपल विकास खंड के खिलाड़ी निर्मल मीना पिता अशोक कुमार, श्याम राठोर पिता बाबूलाल राठौर, मधु परमार पिता महेश परमार, संदीप अहिरवार पिता देवकरण का चयन बार्डर भ्रमण हेतु किया गया था। सभी बालकों ने 14 से 20 मई तक बार्डर का भ्रमण कर स्मारकों पर श्रद्धासुमन एवं जल अर्पण किया। वहां पर तनोतराय माता मंदिर, भारत -पाक बार्डर, मेहरानगढ़ का किला, जोधपुर का किला का भ्रमण किया। सैनिकों के देश के प्रति जज्बे को देखकर सलाम किया। साथ ही अपने साथ बलिदान स्थल की मिट्टी यहां लाकर अतिथियों के माथे पर लगाया। स्वागत समारोह में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मालवीय, राम परमार, मनोज दुबे, प्रशिक्षक श्रीकांत यादव आदि ने बच्चों का स्वागत कर मिठाई खिलाई व हर्ष जताया।

खबरें और भी हैं...