िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
कालापीपल के पास हादसे में पति की मौत, प|ी व दो बच्चे घायल
भास्कर संवाददाता | कालापीपल
कालापीपल-कुरावर रोड पर रात 7.30 बजे ग्राम बेहरावल जोड़ के आगे घट्टी के पास हुए हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि प|ी व दो बच्चियां घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम बेहरावल जोड़ के पास रात 7.30 बजे बाइक से प|ी व दो बच्चियों के साथ घर खोकराकलां जा रहे धर्मसिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे धर्मसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प|ी उर्मिला तथा बेटियां शिवानी तथा सलोनी घायल हो गई। धर्मसिंह व तीनों घायल काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। 100 डायल नंबर बिजी होने के कारण कालापीपल पुलिस तथा अस्पताल की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायल उर्मिला, सलोनी पता शिवानी को कालापीपल अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत होने पर तीनों को भोपाल रैफर किया। मृतक धर्मसिंह की लाश एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर ही पड़ी रही। पुलिस ने वाहन का इंतजाम कर शव अस्पताल पहुंचाया। धर्मसिंह मान के कार्यक्रम में शामिल होने साले के गांव गया था। वापस लौटते हुए ग्राम भट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। मौके पर दोनों बच्चियां होश में होने के बाद रोती रही।