पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक करोड़ रुपए से बनेगा हाईस्कूल

एक करोड़ रुपए से बनेगा हाईस्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कालापीपल

विधानसभा क्षेत्र कालापीपल के उत्तर मंडल में भाजपा विकास यात्रा के तहत ग्राम बावड़िया मैना में चबूतरा निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पिपलिया नगर में विधायक निधि द्वारा प्रदत्त सामुदायिक शेड निर्माण राशि 4 लाख रुपए एवं पंचायत भवन 14 लाख रुपए एवं 7 लाख रुपए, कुल लागत 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी कड़ी में ग्राम नांदनी में 1 करोड़ 16 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया ।

इसमें 1 करोड़ रुपए का हाई स्कूल का भूमिपूजन एवं 12 लाख रुपए की लागत की सी.सी. रोड एवं 4 लाख रुपए का ई-कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसमें विधायक ने मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी व हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया एवं केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मध्यप्रदेश सरकार की असंगठित मजदूर योजना को महत्वपूर्ण बताया गया। विकास यात्रा के माध्यम से हर ग्राम पंचायत में विधायक के विकास कार्यों की समीक्षा एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्य अतिथि इंदरसिंह परमार, अध्यक्षता पुरुषोत्तम उपाध्याय, विशेष अतिथि फूलसिंह मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।

िवकास यात्रा के साथ लोकार्पण करते व जानकारी देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...