पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा

जल समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल| भीषण गर्मी के चलते नगर में विकराल होती जल समस्या के कारण नगरवासी पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी कॉलोनी के रहवासियों के सामने समस्या बनी हुई है। एक सप्ताह में एक बार मात्र 30 मिनट जल प्रदाय कॉलोनी में किया जा रहा है। यहां लगे सार्वजनिक नलों में दिनभर में मात्र एक बार 30 मिनट जलप्रदाय होने से जल पूर्ति न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 4 एवं 5 के रहवासियों ने गत दिवस नगर परिषद कार्यालय जाकर सीएमओ को जल समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में कॉलोनी में जल प्रदाय हेतु टैंकर परिवहन से रोजाना पांच से सात टैंकर पानी यहां के संपवेल में डालकर जल प्रदाय किया जाता था। अब एक या दो टैंकर डाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं...