कलश यात्रा के साथ शतचंडी यज्ञ शुरू
कालापीपल | नगर की आवास योजना कॉलोनी में 18 मई से 24 मई तक पंचकुंड आत्मक शतचंडी महायज्ञ तथा मां अंबे की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर भ्रमण किया। यज्ञ का समापन 24 मई को पूर्णाहुति, प्राण-प्रतिष्ठा व शोभायात्रा के साथ होगा।