कलायत| मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे ग्रामीण डाक सेवक।
भास्कर न्यूज | कलायत
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा की जा रही हड़ताल आज 5वें दिन में प्रवेश कर गई। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते जहां ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा चरमरा गई है वहीं कलायत के मुख्य डाक घर में डाक के उन बैगों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है जो कि क्षेत्र के गांव में इन डाक सेवकों द्वारा पहुंचाई जानी थी। कलायत में मुख्य डाक घर के पास ही धरना प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते डाक सेवकों का कहना है कि सरकार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब 3.50 लाख डाक सेवक पिछले दो वर्ष से ऊपर के समय से शोषण का शिकार होते आ रहा है। जब नियमित कर्मचारियों को जनवरी 2016 से 7वें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है तो उन्हें इस लाभ से क्यों वंचित किया जा रहा है। धरने प्रदर्शन के दौरान खंड कलायत में तैनात ग्रामीण डाक सेवक फकीर चंद बालू, रामपाल शर्मा मटौर, चांदी राम बालू, चंद्रभान शर्मा कलायत मंडी, दलेल सिंह रामगढ़ पांडवा, नफे सिंह, राजपाल चौशाला, साधू राम चौशाला, धन सिंह बडसीकरी, सुरेश कैलरम, ऋषिपाल बात्ता, दुर्गादास कैलरम, बलकार सिंह कलासर, महावीर प्रसाद कलायत मंडी, जोगी राम सांघन, रामफल मटौर, रामफल सजूमा, छज्जू राम ढुंढवा, अनिल शिमला, अमरदीप शिमला तथा सुमन कौलेखां व सुशील शर्मा मौजूद रहे।