पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • दशकों से चिकित्सीय व्यवसाय में लगे डिग्री होल्डर का होगा पंजीकरण: डॉ. सैनी

दशकों से चिकित्सीय व्यवसाय में लगे डिग्री होल्डर का होगा पंजीकरण: डॉ. सैनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार का मुख्य मकसद हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचना है। इस व्यवस्था को सुचारु तौर पर अमल में लाने के लिए ही बोर्ड का गठन किया गया है ताकि दशकों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे रहे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का पंजीकरण किया जा सके। यह बात हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. ऋषिपाल सैनी ने डाॅ. राजेश संधू के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रू-ब-रू होते कहे। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस बोर्ड के गठन की नींव 2004 में विधानसभा में ध्वनि मत से पारित विधेयक के साथ रख दी थी लेकिन तत्कालीन सरकारों द्वारा इस तरफ ध्यान न दिए जाने के चलते यह बोर्ड के मात्र कागजों तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा हरियाणा हेल्थ वर्कर बोर्ड बनाया है जिसके चलते इसी अनुसार उन लोगों को इसमें पंजीकृत किया जाएगा जो हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे स्थान से डिग्री हासिल किए हैं। उक्त रजिस्ट्रेशन के मध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति को केवल मात्र प्राथमिक चिकित्सा ही प्रदान करना है न कि उसका पूरा उपचार करना। मौके पर मौजूद एसोसिएशन के जिला प्रधान डा. संजीव थरेजा, प्रदेश महासचिव डाॅ. बीरबल, कलायत ब्लॉक प्रधान डाॅ. राजेश संधू, सूबे सिंह बात्ता, डाॅ. रूप राम सैनी, डाॅ. कृष्ण बालू, डाॅ. रोहताश खरक, डाॅ. महेंद्र कैलरम, डाॅ. नवाब, डाॅ. राजकुमार, डाॅ. सुरेश, डाॅ. संजीव बात्ता, डाॅ. सुशील बाता व डाॅ. सोमपाल राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व डाॅ. मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...