पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • विपक्ष को हजम नहीं हो रहा भाजपा का विकास: अरुण

विपक्ष को हजम नहीं हो रहा भाजपा का विकास: अरुण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार द्वारा बगैर किसी भेदभाव के प्रदेश भर में करवाए जा रहे विकास कार्य इनेलो व कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे। यह बात वन विकास निगम चेयरमैन अरुण सर्राफ ने शुक्रवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चहल निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधान मंत्री मोदी तथा प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बगैर किसी भेदभाव के समान विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितनी नौकरी दी गई थी उससे कहीं अधिक भाजपा की सरकार में योग्यता के अनुसार ऑनलाइन नौकरियां दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था जबकि उनकी सरकार आने के उपरांत भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से नकेल कसी गई। मौके पर पूर्व अनाज मंडी प्रधान जयप्रकाश मित्तल, पूर्व प्रधान रणधीर चहल, नगर पार्षद विक्रम, सोमनाथ राणा, सलिंद्र राणा, बीडी बंसल, श्याम लाल, धर्मवीर, प्रवीण, डा. हरीश गर्ग, मुकेश कुमार, प्रवीण मटौर, जोरा राम, राजेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...