कलायत | एचबीएसई द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणामों में एमडीएम स्कूल के छात्र हेमराज ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय के रिकॉर्ड को कायम रखा व 86 विद्यार्थियों ने अपना नाम मेरिट सूचि में दर्ज करवाया। स्कूल चेयरमैन राजेन्द्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि विद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने 75 से 79 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं।