पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैलरम के स्कूल परिणाम सराहनीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलायत | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गांव कैलरम के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में इतिहास रचा। परीक्षा शाखा प्रभारी मामला राम ने बताया कि 459 अंक लेकर शिव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी विषय में इस छात्र ने 97 अंक प्राप्त किए। राकेश कुमार ने राजनैतिक शास्त्र में 99 अंक प्राप्त कर कुशलता का परिचय दिया। संस्थान के चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और 17 ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। प्रथम श्रेणी से 21 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

खबरें और भी हैं...