कलायत | बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य बलवंत राविश ने बताया कि 12वीं की परीक्षा 114 छात्रों ने दी थी। जिसमें 62 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। होनहारों को शीघ्र प्रबंध निदेशक अजीत चहल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नान मैडिकल में ट्विकल पुत्री सत्यवान ने 500 में से 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनदीप पुत्र बालकिशन ने 456 अंक (91.2 प्रतिशत) प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। परमीत ने राष्ट्र भाषा हिन्दी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके पूरे हरियाणा में इतिहास रचा। गृह-विज्ञान विषय में रेणु ने 100 में से 100 अंक प्राप्त करके हरियाणा टाॅप किया ।