कलायत | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत में माता-पिता और अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मुहिम के प्रति अभिभावक-शिक्षक बेहद प्रभावित नजर आए। समारोह की रहनुमाई कर रहे प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रभावी कदम उठाए हैं। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में बेहतर तालमेल स्थापित होगा। गुप्ता ने कहा कि शिक्षा अनमोल र| है। इसके बगैर प्रगति की हर राह अधूरी है।