पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम नंबर पूछकर खाते से निकाले 1.48 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की कलायत शाखा से एक उपभोक्ता के खाते से धोखाधड़ी कर करीब 1 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए। है। वार्ड 10 निवासी राजेश कुमार ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि उसका अनाज मंडी स्थित स्टेट बैंक आॅफ पटियाला में सेविंग खाता है।

13-14 दिन पूर्व उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह स्टेट बैंक आॅफ इंडिया से बोल रहा है तथा एटीएम चालू रखना चाहते है तो अपने 16 अंकों का नंबर बताएं तथा यह विभाग की रूटीन प्रक्रिया है। उसने एटीएम का नंबर बता दिया। इसके उपरांत 10 मई को दोबारा फिर फोन आया तथा कहा कि पैन कार्ड व आधार कार्ड की कापी मोबाइल नंबर पर भेज दे। शक हुआ तो बैंक जाकर खाता नंबर की जांच करवाई तो पता चला कि खाते में जमा 1 लाख 47 हजार 822 रुपए की राशि निकाली जा चुकी है। राजेश ने बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उसके पास बैंक से पैसे निकलवाने व जमा करवाने की मोबाइल सुविधा है। इस दौरान उक्त खाते से 17 बार पैसे निकलवाए गए जबकि उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया न ही राशी निकलने का संदेश प्राप्त हुआ।

राजेश ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत व पुलिस द्वारा 7 दिन पूर्व एफआईआर दर्ज करवाने के साथ साथ आरोपी का मोबाइल नंबर देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगा मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच एवं दोषी को सजा दिलवाने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। उम्मीद है कि जल्द मामला सुलझ जाएगा। ललित मोहन, एसएचओ, कलायत।

खबरें और भी हैं...