पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, डाक सेवा ठप

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, डाक सेवा ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलायत| मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक।

भास्कर न्यूज | कलायत

7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक सुशील शर्मा, जोगीराम, धन सिंह, रामपाल शर्मा, चंद्रभान मंडी, सुरेश कैलरम, नफे सिंह, ऋषिपाल, दुर्गादास, महावीर प्रसाद, अमरदीप, रामफल, जोगीराम, बलकार सिंह, चांदीराम, फकीर चंद, अनिल कुमार व साधू राम का कहना है कि जब तक उन्हें 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उनके साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जब नियमित कर्मचारियों को 7वें आयोग का लाभ जनवरी 2016 से दिया जा रहा है तो उन्हें इस लाभ से वंचित क्यों किया जा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा की गई हड़ताल के चलते ग्रामीण अंचल में डाक सेवा चरमरा गई है। कलायत के डाकघर में वे बैग पड़े हुए है जिनमें गांव की डाक तो डाली हुई है लेकिन उसे ले जाने के लिए कोई नहीं आ रहा। कलायत डाकघर में तैनात डाकपाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि कलायत क्षेत्र के गांवों में डाक का आवागमन बंद पड़ा है।

खबरें और भी हैं...