बिना चोरी बिजली विभाग ने लगाया 54 हजार जुर्माना, सीएम को भेजी शिकायत
कलायत |कलायत वार्ड दो निवासी महीपाल ने बिना बिजली चोरी के उस पर विभाग द्वारा 54 हजार रुपए जुर्माना लगाने की शिकायत सीएम विंडो में दी है। सीएम को भेजी शिकायत में बताया कि उसकी सजूमा रोड पर लकड़ी की दुकान है। इसका मीटर दुकान मालिक के घर लगा था। दुकान मालिक ने दुकान में सब मीटर लगाया था। वह बिजली बिल व दुकान का किराया साथ में देता रहा हूं। सब मीटर लगा होने के बावजूद बिजली विभाग ने उस पर 54 हजार रुपए का जुर्माना बिना किसी कारण लगा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर जुर्माना हटाए जाने की मांग की है।
घरेलू बिजली व्यवसायिक मे नहीं कर सकते: बिजली विभाग के एसडीओ भारतभूषण काला ने बताया कि बिजली चोरी का मामला लगभग 6 माह पुराना है। उन्होंने कुछ समय पहले पदभार संभाला है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वैसे कोई भी उपभोक्ता घरेलू बिजली का इस्तेमाल व्यवसायिक कार्य के लिए नहीं कर सकता है। उक्त मामले की जांच की जाएगी।
कलायत| सीएम विंडो पर दी शिकायत दिखाते महिपाल।