पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • चोरी के बाद स्टूडियो में आग लगाने पर भड़के दुकानदार, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

चोरी के बाद स्टूडियो में आग लगाने पर भड़के दुकानदार, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के विरोध में गुुरुवार को दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर रेलवे रोड से कपिल मुनि मंदिर से होते हुए हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी दुकानदार उपमंडल कार्यालय पहुंचे तथा तहसीलदार प्रकाश चंद के माध्यम से डीसी सुनीता वर्मा के नाम ज्ञापन सौंप कुछ पुलिस कर्मियों का तबादला करने व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। दुकानदारों ने सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दोषियों को गिरफ्तार न करने पर रोष जताया।

दुकानदार बलराज, सुरेंद्र, सोनू, महावीर, राजेश, रमेश, महावीर आदि ने कहा कि दो दिन में नेशनल हाइवे स्थित दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कदम नहीं उठा रही। पुलिस की सक्रियता मुख्य रूप से नेशनल हाईवे बाईपास पर रहती है। नगर में प्रदर्शन के बाद दुकानदार उपमंडल अधिकारी जगदीप सिंह के कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने तहसीलदार प्रकाश चंद को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व अनाज मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल व पूर्व प्रधान जयप्रकाश मित्तल ने प्रशासन ने कुछ पुलिस कर्मियों के तबादले की मांग भी की है।

थाना प्रभारी की नसीहत से नाराज: थाना प्रभारी ललित मोहन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को नसीहत दी कि अपनी दुकानों की रक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था करें व या तो दुकानदार दुकान में स्वयं सोए या किसी नौकर को सुलाए। इस पर दुकानदार भड़क गए तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तभी तहसीलदार प्रकाश चंद भीड़ को समझाते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

कलायत | रोष प्रकट करते दुकानदार।

बढ़ाई जाएगी गश्त: एसएचओ

एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है। इसके तहत आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं। चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है तथा सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। संबंधित मामलों की तहकीकात जारी है।

खबरें और भी हैं...