पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • हड़ताली कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर दो घंटे तक जड़ा ताला, बोले सरकार चुनावी वादे से मुकरी

हड़ताली कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर दो घंटे तक जड़ा ताला, बोले-सरकार चुनावी वादे से मुकरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान पालिका कर्मियों के साथ पक्के कर्मचारी, सीटू व कर्मचारी संघ नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय का ताला जड़ दिया। कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे तक पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंदी। उसके उपरांत सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा मुख्यमंत्री तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लाॅक प्रधान राजकुमार, मानपति देवी व भीरो कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए चुनावी वादे से मुकर कर झूठे हथकंडे अपनाकर कर्मचारियों में फूट डलवाने में लगी है जो कभी सफल नहीं होगी। मौके पर सुरेश उचाना, सीटू जिला अध्यक्ष सत्यवान ओमा राम, जसपाल सिंह, विजय शर्मा, धूप सिंह, अनिल, कृष्ण, सतीश, ऋषिपाल, जगदीश, राजो, संतोष, बिमला, मीना, शकुंतला, राजबीर तथा वीरेंद्र मौजूद रहे।

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें : कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, समान काम समान वेतन, न्यूनतम 18 हजार रुपए मासिक, पंजाब के समान वेतन आदि।

कलायत | पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।

सरकार कर्मियों का कर रही शोषण : डॉ. संतोष

पूंडरी | नगरपालिका गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरना व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान श्रीभगवान ने किया व मंच संचालन सचिव बालकिशन ने किया। कर्मचारियों को सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने समर्थन करते कहा कि सरकार किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों को ही बढ़ावा दे रही है। मौके पर कर्मवीर, रोशन शर्मा, कृष्ण कुमार, सोना देवी मौजूद थे।

पूंडरी | नगरपालिका के सामने प्रदर्शन कर रहे पालिका कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...