पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कमालपुर गांव के सरकारी स्कूल का ओवर परिणाम 98.3 प्रतिशत

कमालपुर गांव के सरकारी स्कूल का ओवर परिणाम 98.3 प्रतिशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलायत | दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गांव कमालपुर ने इतिहास रचा है। प्रधानाचार्य रामचंद्र मोण ने बताया कि परिणाम आल ओवर 98.3 प्रतिशत रहा। तेरह विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। मुकेश 464 अंकों के साथ प्रथम, सीता 453 अंकों से दूसरे और प्रीति शर्मा 452 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रही। छात्रा मुकेश ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। बेहतर परीक्षा परिणाम पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। शिक्षण संस्थान दस जमा दो के परिणाम में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा था।

खबरें और भी हैं...