पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नपा को ताला लगा 13वें दिन भी कर्मचारियों ने जताया रोष

नपा को ताला लगा 13वें दिन भी कर्मचारियों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलायत | कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पालिका कार्यालय में ताला लटका है। आज 13वें दिन हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजकुमार ने की वहीं संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। संघ के राज्य सचिव सुरेश उचाना, सीटू नेता कामरेड जसपाल, दलित अधिकार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड सत्यवान, वन मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लाठी के बल पर कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका के मुख्य द्वार पर डटे हड़ताली कर्मचारियों के साथ शामिल होने वालों में रमेश कौलेखां, अजीत सैनी, फूल सिंह, धूप सिंह, राजा राम, सुखदेव देवीरानी, गीता रानी, राममेहर, जोगेंद्र के अलावा स्वास्थ्य, वन शिक्षा, बिजली, जन स्वास्थ्य जैसे विभागों में तैनात कर्मचारियों ने भी मौजूद रहे। आज मौके पर प्रधान राजकुमार सहित सोमप्रकाश, अनिल, ओमा राम, कपूरा, सूरजभान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...