कलायत | कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते कई विभागों में व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों की 14 मई से हड़ताल चल रही। गांव पहुंचाने वाली आई हुई डाक का अंबार कलायत के मुख्य डाक घर में लगा है। ग्रामीण डाक सेवक रामपाल शर्मा, चंद्रभान शर्मा, जोगीराम सांघन, रामफल मटौर, रामफल सजूमा, छज्जू राम ढुंढवा, अनिल शिमला, सुशील शर्मा, चांदीराम बालू, दलेल सिंह रामगढ़ पांडवा, नफे सिंह बडसीकरी, राजपाल चौशाला, साधू राम चौशाला, धन सिंह बडसीकरी, सुरेश कैलरम, ऋषिपाल बात्ता मौजूद थे।