कलायत | खंड में स्थित विभिन्न प्रशिक्षिण संस्थानों में राजस्थान से आए हस्त चित्रकार दयाल चंद ने सूई व ऊनी धागा से कपड़ों व कागज पर चित्रकारी सिखाई। उन्होंने रेलवे रोड़ पर स्थित रेमन प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित महिलाओं व औरतों को बताया कि कैसे औरतें अपने घर में बजे हुए कपड़ों व कागज से विभिन्न प्रकार के फल व पत्तियां बनाकर अपने घर में सजावट कर सकते हैं।