कालका|पिछले 8 दिन से कालका नगर निगम जोन में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमाई हुई है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर और उसमें गंदगी बदबू आसपास फैलने से लोगों को वहां से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। गंदगी से जहां कालका मेन बाजार में दुकानों के आगे पानी निकासी के बने नालों में गंदगी फंसने से सारा गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इसकी गदबू से दुकानदार परेशान हैं और ऐसे में दुकानों में ग्राहक भी जाने में परहेज करता है।