पिंजौर | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी विदेश यात्रा के तुरंत बाद श्री ब्राह्मण समाज के प्रति हरियाणा चयन आयोग द्वारा उछाले गए कीचड़ को लेकर दोषियों के प्रति मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले का श्री ब्राह्मण सभा पिंजौर ने स्वागत किया है। गत दिवस श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) एचएमटी, पिंजौर व कालका के प्रधान संत राम शर्मा ने एक बैठक के दौरान कहा कि किसी आर्थिक और राजनीतिक लाभ मात्र के लिए, किसी वर्ग विशेष की बेटियों को अपशकुन कहना, नारी शक्ति को गाली देने जैसा अपराध था। एचएसएससी के विवादित सवालों पर कार्रवाई करने की पिंजौर ब्राह्मण सभा व पूरे प्रदेश के ब्राह्मणों ने पुरजोर मांग की थी। शर्मा ने बताया कि गत दिवस पूरे हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मण समाज के करीब 20 प्रधानों को सीएम हाउस में आमंत्रित कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा सरकार के इस फैसले से आगे कोई भी ब्राह्मण ही नहीं बल्कि किसी भी समाज के प्रति ऐसा काम नहीं करेगा।
चिकित्सा केंद्र में मनाया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
मोरनी | मोरनी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में महिला चिकित्सक प्रभारी डाॅ. नवदीप कौर की अध्यक्षता में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर महिलाओं व आम लोगों को जागरूक करते हुए मोरनी महिला चिकित्सा प्रभारी डाॅ. नवदीप कौर ने बाहरी खाने से परहेज करने तथा हल्का खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपने घर का बना खाना ही खाना चाहिए और समम-समय पर अपना ब्लड प्रेशर भी चेक करवाते रहना चाहिए।