पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मी नहीं उठा रहे गंदगी, शहर में हर जगह लगे ढेर

सफाई कर्मी नहीं उठा रहे गंदगी, शहर में हर जगह लगे ढेर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका | तीन दिन से कालका नगर निगम कार्यालय में मांगों को लेकर दर्जनों सफाई कर्मी हड़ताल पर होने से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जगह जगह पिछले करीब 3 दिन की गंदगी के ढेर नजर आ रहे है। कई जगह पर तो उनमें आने वाली बदबू से लोगों का वहंा से निकलना तक मुश्किल हो गया है। उधर, गांधी चौक जहंा पर पूरा दिन वाहनों व लोगों का आना जाना रहता है। दुकानदारों द्वारा सफाई करके वहीं गंदगी गिराई जाती है जिसे पहले उठा लिया जाता था लेकिन अब पिछले तीन दिन से गंदगी वहीं पर जमा है। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामने रोड के किनारे पर भी डस्टबिन के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। निगम के जेडटीओ दविन्द्र से बात करने पर उन्होंने कहा कि कर्मियों की हड़ताल के लिए मैं क्या कर सकता हूं।

खबरें और भी हैं...