मजदूर की टांग के बीच से जाकर पेट में घुसा सरिया, निकाला बाहर
सीएचसी के सर्जन डाॅ. विमल शौरी ने बताया कि उनके पास शुक्रवार दोपहर को सरिया घुसा प्रमोद सीएचसी कालका आया था। उन्होने उसी समय उसे आॅपरेशन थियेटर में ले जाकर उसके जिस अंग में सरिया घुसा था उसे सुन करके उसकी सर्जरी करते हुए नीचे से ही सरिया बाहर निकाल दिया उन्होने बताया कि इसे निकालने के लिए स्पेशल टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया।