रायपुररानी/बरवाला|भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष कमलेश शाहपुर तथा उपाध्यक्ष स्वर्णजीत कौर ने शनिवार को खंड रायपुररानी के गांव दंदलावाड, भूड़, गणोली, मंडलाये का दौरा किया। महिला अध्यक्ष कमलेश शाहपुर ने बताया कि दौरा भाजपा के विस्तार कार्यक्रम के तहत किया गया। दौरे दौरान महामंत्री गीता देवी की भी माैजूद थी। कमलेश शाहपुर ने बताया की उक्त चारों गावों में महिलाओं की बैठकें ली गई और उनको पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया तथा कुछ स्कीमों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान महिलाओं को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के बारे भी बताया गया। विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व हल्का कालका में हो रहे विकासकार्यों की जानकारी भी दी गई।
लोगों की मांग-सड़कों से हटाए जाएं कबाड़ियों के कब्जे
पंचकूला | पंचकूला|सेक्टर-17 में चंडीगढ़-पंचकूला-जीरकपुर को जाने वाली मुख्य सड़क पर कबाड़ियों ने कब्जा कर रखा है। लोगों ने इसकी कई बार कम्पलेंट भी कि गई है पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दो दिन के लिए कबाड़ी हटते हैं पर फिर से सड़क पर नाजायज कब्जा कर लेते हैं। यहां तक कि डीसी भी कार्रवाई के लिए बोल चुके हैं पर फिर से व्यवस्था वैसी ही हाे जाती है। इसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है और जाम की समस्या बनी रहती है। इसके कारण मार्ग में किसी भी तरह का हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को शिकातय भी दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि शिकयत क्या करें कार्रवाई तो होती नहीं।
कर्नाटक में हुई तानाशाही पर लोकतंत्र की जीत : चेतन
कालका |कर्नाटक में ढाई दिन पुरानी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री का इस्तीफा असत्य पर सत्य तथा तानाशाही पर लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। कर्नाटक में बहुमत साबित करने की समय सीमा कम करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है, जिसके लिए कर्नाटक के साथ-साथ पूरे देश की जनता न्यायालय की आभारी है। उक्त शब्द हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव चेतन चौहान ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विधायकों की पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद जबरदस्ती सरकार बनाने का जो काम भाजपा ने किया था, उससे भाजपा के सत्ता हथियाने की लालसा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का भी जमकर दुरुपयोग किया।