पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका| गवर्नमेंट कॉलेज कालका के स्टूडेंट्स में भारत सरकार की ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण योजना को लेकर काफी उत्साह है। योजना के तहत भाग ले रहे स्टूडेंट्स ने कालका में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए काॅलेज की प्रिंसिपल कुसुम आध्या ने कहा कि भारत सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों को स्वच्छ भारत का हिस्सा बनाने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना के लिए पंजीकृत छात्र गांव में 100 घंटे बिताएंगे। इस दौरान वो ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। प्रो. टीएन सैनी ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम एनएसएस इंचार्ज प्रो. आदेश कुमार तथा अंजना शर्मा तथा एनसीसी इंचार्ज प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. मोनिका के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रो. डाॅ. बिंदु ने दी।

खबरें और भी हैं...