पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने कब्रिस्तान में शव दफनाने से इनकार करने पर ईसाई समुदाय ने जताया रोष

पुराने कब्रिस्तान में शव दफनाने से इनकार करने पर ईसाई समुदाय ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका|कालका के आर्मी क्षेत्र स्टेशन में वर्षों पुराने कब्रिस्तान में शव दफनाने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए ईसाई समुदाय के लोगों में रोष है। इनकार करने के बाद शव को दफनाने में कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा और पिंजौर में अनुमति मिलने के बाद ही शव को दफनाया जा सका। मामला मंगलवार दोपहर का है। क्रिश्चियन सीमेटरी कालका प्रधान पादरी बलबीर चौधरी, सचिव एलडी जोन ने बताया कि पिछले सोमवार शाम को कालका निवासी आर्मी रिटायर्ड जोन पीटर का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। कालका में ईसाई समुदाय के लोग पिछले कई दशकों से शवों को दफनाने के लिए कालका के आर्मी स्टेशन के अंदर ब्रिटिश काल के बने हुए कब्रिस्तान में जाते थे लेकिन अब ईसाई समुदाय के लोगों का आरोप है कि उन्हें यहां शव दफनाने के लिए मना कर दिया गया है जिसके बाद उन्हें शव को दफनाने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधान बलबीर चौधरी व सचिव एलडी जौन ने कहा कि क्योंकि कालका शहर के ईसाई समुदाय के लोग आर्मी स्टेशन में बने कब्रिस्तान में शवों को दफनाने जाते थे।

खबरें और भी हैं...