रेप की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च
कालका|प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मनवीर कौर गिल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेप की घटनाओं के विरुद्ध कालका में कैंडल मार्च निकाला। मार्च कालका मंडी ग्राउंड से गांधी चौक कालका तक निकाला गया। कार्यकर्ता शाम को मंडी ग्राउंड पहुंचे। इस अवसर पर मनवीर कौर गिल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के अनेक हिस्सों मे महिलाओं के प्रति अत्याचार, बलात्कार व हत्या जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। भाजपा तो अपराधियों को बचाने में लगी हुई है जिसका सबूत यूपी में भाजपा विधायक और जेएंडके में कठुआ की घटना है। हरियाणा सरकार भी कानून व्यवस्था में पूरी तरह फेल हो चुकी है और यहां पर हर तरह के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा केवल वोट की राजनीति बांटों और राज करो की नीति पर चल रही है। मार्च में अजय सिंगला, पूर्व पार्षद मोनिका सिंगला, उजाला बक्शी, हरभजन सिंह, देवेंद्र जैन, पीयूष, दलबीर चौधरी, सुनील सोनकर, गोल्डी, टिंकु शर्मा, शेलजा ठाकुर, रितु कौशल सहित हर समाज से सैकड़ों लोग शामिल हुए। इधर, पिंजौर में भी एनएसयूआई नेता दीपांशु बंसल के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।