तीन दिवसीय योग शिविर का समापन
पिंजौर|मंगलवार को गौरी शंकर मंदिर एचएमटी में पतंजलि योग समिति कालका पिंजौर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। प्रेम आहूजा मंडल प्रभारी पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ ने मंच का संचालन किया। जिला प्रभारी महिपाल राठौड़ ने बताया इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सहजिला प्रभारी एडवोकेट अमित कुमार गोयल, सह जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति उर्वशी शर्मा, डॉ. अश्वनी, हरबंस का सहयोग रहा।
धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।
गुरुद्वारा किलावाला रायपुररानी में लगाया लंगर
रायपुररानी/बरवाला|गुरुद्वारा किलावाला रायपुररानी में मंगलवार को लंगर लगाया गया। लंगर में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। गुरुद्वारा में मंगलवार को अखंड पाठ का भोग डाला गया। अखंड पाठ गुरुद्वारे में रविवार को प्रारंभ हुआ था। मंगलवार को अमावस्या पर अखंड पाठ का भोग डाला गया और लंगर लगाया गया। अखंड पाठ में कस्बा व आसपास से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।