आप ने की कालका विधानसभा के 14 उपाध्यक्षों की घोषणा
कालका|आम आदमी पार्टी कालका ने आज अपने संगठन का विस्तार करते हुए 14 उपाध्यक्षों की घोषणा की है। आप पंचकूला विधानसभा के संगठन मंत्री सुरेंद्र राठी व पंचकूला इकाई के प्रधान सुशील मेहता की मौजूदगी में जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने पंचकूला में अपने आवास पर कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए उपाध्यक्षों की घोषणा की। इनमें प्रवीण हुड्डा, एसके लालर, एस स्वामीपाल, दीपचंद, एचएएस नैन, बृजभूषण, मोहन लाल, भूपेंद्र वर्मा, सुनील कुमार पेंटर, हरप्रीत सिंह, राजेश भाटिया, धर्मवीर, जयसिंह चंडीमंदिर से, विजय कुमार मल्लाह को शामिल किया गया है। यहां जानकारी देते हुए आप के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां कालका प्रधान सुरेंद्र रंगा व संगठन मंत्री ईश्वर सिंह की सिफारिश पर की गई हैं। नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए योगेश्वर शर्मा ने उनसे पार्टी हित में काम करने को कहा।